May 17, 2008

अजीब दुनिया

ये दुनिया अजीब है:

1. अगर आप बैंक से पैसे लेने जाएं, तो अगर आप की credit history अच्छी है तो आपको कम ब्याज पर पैसे मिल जायेंगे, और अगर ख़राब है तो आपको ज्यादा ब्याज देना पड़ेगा। मतलब ये कि गरीब आदमी ज्यादा ब्याज देगा और अमीर को सस्ते में उधार मिलेगा। वाह!

2. चलो आपने credit history देखकर ब्याज की दर निर्धारित कर ली। ब्याज की दर निर्धारित करते समय आपने ये ध्यान रखा था कि कुछ लोग default कर जायेंगे। मतलब ये कि जो लोग default करेंगे उनको जो पैसे देने चाहिए थे, वो आपने उन लोगों से ले लिए जिन्होंने ने ईमानदारी से पैसे दिए। मतलब ईमानदार लोग बेईमान (या बदकिस्मत) लोगों की भरपाई करें। अगर आप पैसे लेकर भाग गए टू भाग गए, मगर अगर आपने वापस किए तो जो भागे हैं, उनकी भी भरपाई करें. वाह!

कुल मिला कर शायद system का optimal configuration यही है, मगर थोड़ा अजीब लगता है.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home